Big Breaking:राँची स्टेशन रोड में एक होटल के छत पर महिला का लटका शव मिला,महिला बंगाल की है,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के स्टेशन रोड के एक होटल की छत पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।महिला के पास से आधार कार्ड में नाम बिल्किच मंडल ,पता दिघरा,नदिया वेस्ट बंगाल दर्ज है।महिला गुरुवार की शाम में होटल में आई थी आज सुबह 9 बजे छत पर शव लटका मिला है।बताया जा रहा है।शुक्रवार सुबह होटल के कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया तब पता चला।सूचना पर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव उतारा है।और रिम्स भेजा गया गया।आगे की छानबीन जारी है।मिली जानकारी अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में होटल जस्मिन के छत पर महिला का सुबह लटका लाश मिला है।महिला की उम्र 25 ,27 वर्ष है।महिला छत पर कैसे पहुँचकर लटकी है।पुलिस जांच में जुटी है।वहीं महिला के परिजनो से सम्पर्क करने की कोशिश को जा रही है।