दुर्गापुर:अस्पताल प्रबंधन का कारनामा;एक परिजन को श्मशान घाट,दूसरे को घर ले जाने पर पता चला किसका शव है !

धनबाद।अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही से शव का हो गया अदलाबदली लेकिन अस्पताल प्रबंधन मानने को तैयार नही !मामला आईक्यू सिटी हॉस्पिटल दुर्गापुर (IQ City Hospital Durgapur) से एंबुलेंस पर चंपाई सोरेन का शव धनबाद जिले के निरसा स्थित सिजुआ गांव लाया गया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से नीचे उतार एक स्थान पर रखा गया। सोरेन को देखने के लिए उनके घर पर परिजन और समाज के लोगों का जुटान हो चुका था। परिजनों ने शव के ऊपर से कवर हटाया तो चेहरा देख कोहराम मच गया। शव सोरेन का नहीं था। किसी और का था। यह कैसे और क्या हो गया ? परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को फोन लगाया तो किसी तरह का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे शव को लेकर पश्चिम बंगाला के दुर्गापुर स्थित आइक्यू सिटी अस्पताल पहुंचे। वहां खूब तमाशा हुआ। अस्पताल प्रबंधन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था।

क्या है मामला:
निरसा थाना अंतर्गत सिजुआ निवासी 49 वर्षीय चंपई सोरेन की मौत बुधवार की शाम दुर्गापुर आइक्यू सिटी अस्पताल में हुई थी। उसी रात दुर्गापुर के इच्छापुर गांव निवासी 78 वर्षीय सामंत की भी मौत अस्पताल में हुई थी। गुरुवार सुबह दोनों के परिवार को अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंपा। लेकिन यहां एक भूल हो गई। दुर्गापुर के परेश का शव धनबाद के निरसा पहुंच गया और चंपाई को शव दुर्गापुर।

निरसा के सिजुआ पहुंच कर कवर हटाया गया तो पता चला कि यह शव चंपाई को न होकर किसी और का है।

चंपाई का शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने कवर हटाकर देखा तो शव किसी और का था। जबकि परेश के परिजनों ने तो घर में शव का कवर हटाकर चेहरा तक नहीं देखा। चूंकि कोलकाता के नजदीक त्रिवेणी घाट पर अंतिम संस्कार करने का प्लान था। इसलिए परिजन एंबुलेंस से शव को लेकर कोलकाता पहुंच गए। वहां जब दाह-संस्कार के लिए कवर हटाया गया तो किसी और का निकला। इसके बाद सबके होश उड़ गए। फिर शव को लेकर दुर्गापुर स्थित आइक्यू सिटी अस्पताल पहुंचे।

लंबे इंतजार के बाद देर रात हुआ शवों की अदला-बदली

चंपाई के परिजन शव लेकर दुर्गापुर पहुंचे। ऊधर परेश के परिजन भी शव लेकर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की देख-रेख में शवों की अदला-बदली हुई। इस अमानवीय घटना के लिए दोनों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराया। वहीं अस्पताल ने अपनी गलती मानने से इन्कार कर दिया।
साभार:डीजे