#झारखण्ड:जामताड़ा में डायन के संदेह पर एक बुजुर्ग महिला की पत्थर से कूचकर हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जामताड़ा।जामताड़ा में डायन होने के संदेह पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव अहले सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर मिली है।केंद्र और राज्य सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी डायन बाज़ के मामले में नहीं रूक रहे हैं। झारखण्ड के जामताड़ा में डायन होने के संदेह पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला की शव अहले सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर मिली है। पटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना गांव की है। मृतक का मीरा देवी 62 वर्ष पर गांव के ही कुछ लोग डायन होने का संदेह करते थे। इस बीच कई बार उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। कल अचानक मीरा देवी शाम से गायब हो गई।घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं मिला। सुबह उसके शव गाँव से लगभग 1 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर पड़ा हुआ मिला है। महिला की हत्या पत्थर से कुच कुचकर की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।