#RANCHI:अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास शादी के बंधन में बंधे,राँची के मोरहाबादी स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह हो रही है।

राँची।अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास आज एक-दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।राँची के मोरहाबादी में विवाह समारोह का आयोजन किया गया है।अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास आज परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। अतनु दास बारात लेकर मरोहाबादी स्थित विवाह भवन पहुंचे।बारात में सभी लोग मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं।अतनु ने खुद भी मास्क शेरवानी पहनी है और साथ में मास्क भी लगाया हुआ है। इस बीच झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी दीपिका को शादी की बधाई देने पहुंचे।अतनु कोलकाता से बारात लेकर पहुंचे हैं।बारात राँची सोमवार को ही पहुंच गई थी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की शादी समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित वृंदावन वैंक्वेट हॉल में आयोजित विवाह समारोह में वर- वधु को शादी की बधाई व सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

दीपिका के घरवालों ने भी बारातियों का स्वागत मास्क पहन कर ही किया है। शादी में क्या व्यंजन रहेगें इस संबंध में उन्होंने बताया कि बेटी ही सभी डिश की लिस्ट तैयार की है। अतिथियों के लिए करीब एक हजार व्यंजन की व्यवस्था की गई है। इधर, बारात के स्वागत के लिए वृंदावन बैंक्वेट हॉल में हुई।

शादी में 50 लोग ही रहेंगे शामिल

शादी में कितने लोग आएगें इस संबंध में दीपिका के पिता शिवनारायण प्रजापति ने बताया कि हमने सिर्फ 50 निमंत्रण कार्ड ही बांटे हैं। अधिक लोगों के शामिल होने पर उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।

अर्जुन मुंडा नहीं हो पाएंगे शामिल

आज दिल्ली में कई महत्वपूर्ण बैठकों के कारण केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ओलिंपियन दीपिका कुमारी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उन्हें दिल्ली में कई बैठकों में रहना अनिवार्य है। उन्होंने दीपिका और अतनु दास को शादी की शुभकामनाएं दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सोमवार का आयोजन

दीपिका की शादी को लेकर सोमवार को उनके रातू स्थित आवास में मातृका पूजन, घृतढारी व धान को भूंज-लावा बनाया गया। भुजा हुआ लावा शादी में फेरे के समय भाई द्वारा दिया जाएगा।