#ऑनलाइन:हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा ऑनलाइन दो दिवसीय राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई,इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 25 प्रदेशों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया…

राँची।हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गयीं।27जून से शुरु इस भव्य कार्यक्रम का समापन 28 जून 2020 को हुआ।इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 25 प्रदेशों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।विघ्ननाशक श्री गणेश एवं स्वर की देवी माता सरस्वती को नमन स्मरण एवं वंदन से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वंदना सविता पाण्डे, रश्मि गुप्ता एवं रीमा पांडेय ,स्नेहा राय जी,राँची ने किया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ पढ़ी जिसे सुनकर निर्णायक मंडल सहित समस्त श्रोता भाव-विभोर हो गए।बीच-बीच में निर्णायक मंडल एवं आयोजक समिति प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन करती रही।

निर्णायक मंडल के रूप में देश के विख्यात।साहित्यकार डॉ हरिनाथ मिश्र जी(अयोध्या, उत्तर प्रदेश),श्री श्याम लाल मजूमदार जी(लखनऊ, उत्तर प्रदेश),श्रीमती सरिता सिंघई कोहिनूर जी(बालाघाट, मध्य प्रदेश),डॉ मधु शुक्ला (भोपाल, मध्य प्रदेश),दिलशाद नज्मी(राँची,झारखंड)और रामकृष्ण सैलानी जी (बहराइच,उत्तर प्रदेश) से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रौनक अफरोज,नंदिनी प्रणय,निहाल हुसैन और सरिता पोद्दार एवम् मौसमी प्रसाद ने किया। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री संजय शुक्ल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदी साहित्य को केवल भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व पटल पर हिन्दी का ध्वजा फहराना हैं और इसके लिए परिषद पूरे जोर-शोर से लगी हुई है। उन्होंने कहा मॉरिशस और लंदन में शाखा खोलने का काम तेजी से हो रहा है। विदित हो कि हिन्दी साहित्य परिषद ने अभी तक 500 से अधिक नवांकुर कवियों एवं कवयित्रियों को मंच और सम्मान प्रदान कर चुकी हैं।कार्यक्रम का सफल संयोजन का नेतृत्व हिन्दी साहित्य परिषद् झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती स्नेहा राय जी ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से किया।
विजेताओं में प्रथम आलोक तिवारी एवं द्वितीय देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी रहे। तृतीय स्थान पर समान अंक से सत्येन्द्र कात्यायन, रेणुबालाधार जी एवं अक्षरा रही।
परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तारक नाथ दुबे जी एवं उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार दुबे जी ने सभी अतिथियों और आयोजन के प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। परिषद् की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में श्रीमती रीमा पाण्डेय जी, चंचल दुबे जी, सौरव सिंह जी,मनोज तिवारी मनसिज जी,नसीमअख्तर जी रश्मि गुप्ता जी, आदित्य त्रिपाठी जी,अंजनी राय जी, शकील गोंडवी जी, सदानंद यादव जी , निहाल हुसैन जी, मौसमी प्रसाद जी ,और संतोष राजीव नंदन मिश्र जी आदि उपस्थित थे।