Corona update@686:जमशेदपुर से 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,एक टाटा स्टील का कर्मचारी है..

जमशेदपुर।जमशेदपुर में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।आंकड़ो में राँची के बाद जमशेदपुर का है।इसी तहत मंगलवार को दो और कोरोना पोजिटिव केस सामने आ गया।इसके तहत एक व्यक्ति सीवान का पोजिटिव जमशेदपुर में पाया गया , जो चौका के पास हुए एक सड़क हादसे के बाद टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था ,जो कोरोना पोजिटिव पाया गया चौका में हादसे के बाद टीएमएच में ही उसके सैंपल की जांच की गयी थी।जिसके बाद वह मंगलवार को पोजिटिव पाया गया . इसके अलावा एक और व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाया गया है , जो टाटा स्टील का कर्मचारी बताया जा रहा है।सबको टीएमएच में ही भरती किया गया है , जहां उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा रहा है।ये दोनों पोजिटिव मरीज टीएमएच के लैब टेस्ट में सामने आये है . इस तरह जमशेदपुर में कुल पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो चुका है। इस तरह लगातार कोरोना पोजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है।अगर झारखण्ड की बात की जाये तो झारखण्ड में कुल पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 686हो चुका है।