Corona update@684:धनबाद से 8 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,राज्य में आंकड़ा बढ़ता जा रहा है..

राँची।झारखण्ड में लॉकडाउन 5 में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अनलॉक किया है।लेकिन वही कोरोना ने भी अपना रफ्तार पकड़ लिया है।जैसे जैसे जांच होते जा रहा है कोरोना भी बाहर निकलते जा रहा है।धनबाद जिले से दोपहर में 8,गिरीडीह से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हई है।जिससे राज्य में आंकड़ा 684 हो गया है।बता दें कल राज्य में 40 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई थी।40 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमें जमशेदपुर से 10,धनबाद से 11,हजारीबाग से 5,राँची से 2,कोडरमा से 4,लोहरदगा से 2,गढवा से 2,सिमडेगा से 2,गुमला से 1,गिरीडीह 1कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी कल तक कुल संख्या 675 थी।आज भी 9 मामले आने से राज्य में 684हो गई है।