RIMS@RANCHI:छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी डॉक्टर ने कोर्ट में सरेंडर किया,भेजा गया जेल

राँची।झारखण्ड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के एक जूनियर डॉक्टर के साथ 28 मई की देर रात रिम्स के ही एक सीनियर रेजिडेंट (डॉक्टर) ने दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी डॉक्टर ने सरेंडर किया है। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद डॉक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं राँची पुलिस जिसे भनक तक नहीं मिली, पुलिस रिम्स निदेशक को पत्र लिख मांगती रही आरोपी का एड्रेस।इधर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।डॉक्टर के सरेंडर करने की जानकारी डॉक्टर के सरेंडर के बाद राँची पुलिस को मिली है।इस मामले में सदर डीएसपी दीपक पांडेय ने कहा कि बरियातू थाना मामले का पता लगा रहे है। कोर्ट में आरोपी डॉक्टर को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया जाएगा।रिम्स में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य ने सरेंडर कर दिया है. अरुण कुमार मौर्य ने मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया।

क्या है मामला

पीड़िता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढ़ाई कर रही है। वहीं, आरोपी डॉक्टर एनेस्थीसिया विभाग में एसआर है। लंबे समय से आरोपी जूनियर डॉक्टर के पीछे पड़ा हुआ था। काफी समय से उसे परेशान करता था। गुरुवार को पीजी छात्रा जब ड्यूटी पर थी तभी सीनियर रेजिडेंट ने मौका देखकर उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दी। जब पीजी छात्रा शोर करने लगी, इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म का भी प्रयास किया। दूसरे दिन पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत रिम्स निदेशक से की थी। जिसके बाद निदेशक ने मामले को थाना में अग्रसारित कर दिया था।जिसके बाद देर रात बारियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।