Ranchi:पहले युवक को मारी गोली फिर ले गए रिम्स, मौत हुई तो हो गए फरार

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र के पाहन टोली में एक घर में चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार खाने पीने के दौरान पैसे की लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी मृतक 30 वर्षीय सागर राम ( पिता राजेश रवि ) पाहन टोली निवासी है। वहीं सूचना पर मौके पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार, नामकुम इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार , चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर पहुंचे एवं छानबीन की। पुलिस ने घटना स्थल से खून का सैंपल,शराब की टूटी बोतल जब्त किया है।

वहीं घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने का पुलिस ने प्रयास किया। परंतु घटना के बाद घर मालिक सीटू साव डीवीआर लेकर सपरिवार फरार हो गया। घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी सीटू साहू के घर में बैठकर सिटटू साव, सागर राम, आकाश साव एवं दिवेश सोनी खाना पीना कर रहे थे।यहां बता दे सागर राम सीटू साव के पड़ोसी भी हैं कुछ ही दूरी पर उसका घर है। इसी दौरान जमीन के पैसे के लेन-देन को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आकाश ने पिस्टल निकालकर सागर को गोली मार दी।गोली लगने के बाद सभी ने मिलकर इलाज के लिए रिम्स ले गए जहां इलाज के क्रम में सागर की मौत हो गई। रिम्स में भर्ती कराकर सभी फरार हो गए। जब रिम्स से द्वारा चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर को सूचना दी गई की किसी की गोली लगने से मौत हुई है चुटिया पाहन टोली बताया जा रहा है। जिसके बाद नामकुम पुलिस को जानकारी दी गई मौत की सूचना मिलने पर सागर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सागर के दो छोटे छोटे बच्चे है

वहीं ये बात भी आ रही है कि सभी खा पी रहे थे हथियार दिखाने के चक्कर मे गोली चल गई।अब पुलिस जांच में पता चलेगा आखिर हत्या कैसे हुई है।पुलिस का कहना है छानबीन जारी है।बहुत जल्द खुलासा होगी।

बेटे को गोली लगी परिवार और मुहल्ले के लोगों को पता नहीं चला

बताया जा रहा है जिस वक्त गोली चली आसपास के लोगों को जानकारी नही थी।मृतक़ के परिवार को जब रिम्स से जानकारी मिली उसके बाद घर और आसपड़ोस को जानकारी मिली है।जबकि मृतक़ का घर और जिस घर मे गोली चली है 100 मीटर की दूरी है।वहीं मृतक़ के पिता सरकारी कर्मचारी हैं।