Lockdown4@crime:जमशेदपुर के मुसाबनी में महिला की गला रेतकर हत्या,महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ !

जमशेदपुर के मुसाबनी में महिला की गला रेतकर हत्या.

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में मुसाबनी थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई।उसका शव तालाब के पास से बरामद हुआ. मृतका की पहचान काकदोहा के कादे मार्डी उर्फ बुरदी मार्डी की पत्‍नी सोहागी मार्डी के रूप में हुई है.घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला:-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे,पत्नी पानी में नहा रही थी। इस दौरान वह जोर से चिल्‍लाई।चिल्लाने की आवाज सुनकर वह तालाब से बाहर निकल गया, कुछ देर बाद जब वह फिर तालाब के पास आया तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी।पति ने रात भर ग्रामीणों की मदद तालाब के आसपास पत्नी की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

सुबह बरामद हुआ शव:-

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह महिला का शव बरामद हुआ.बताया जा रहा है की महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ.शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।