Lockdown4@crime:और ढूंढती रह गई डोरंडा पुलिस,गोली मारने वाले ने रिम्स में जाकर कोरोना टेस्ट कराया फिर कोर्ट में सरेंडर कर दिया..

राँची। गोली मारने के आरोपी को डोरंडा पुलिस ढूंढती रह गई ,और वह रिम्स में जाकर कोरोना टेस्ट कराया कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस सिर्फ छापामारी ही करती रह गई। राँची पुलिस आरोपी को डोरंडा के कुरैशी मुहल्ला में ढूंढ रहा था। तीन दिन तक पुलिस ढूढने में परेशान रहा लेकिन आरोपी भी बहुत शातिर निकला।तीन दिनों तक पुलिस के पकड़ से बाहर रहा।आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया।बता दें डोरंडा थाना क्षेत्र में फैसल नामक युवक पर गोली चलाने वाला आरोपी मो.जिलानी कुरैशी ने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।राँची पुलिस को भनक भी नहीं लगी।डोरंडा थाना पुलिस तीन दिन से आरोपी को ढूंढने में लगी थी।आरोपी मोहम्मद जिलानी कुरेशी डोरंडा थाना कांड संख्या 139/2020,307 भारतीय दंड विधान एवं 27 आर्म्स एक्ट का आरोपी है।

3 दिन से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी,इधर आरोपी ने कोरोना जांच भी करा लिया…

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने घटना के बाद ही कोर्ट में सरेंडर का मन बना लिया था इसलिए आरोपी ने रिम्स में कोरोना का जांच कराया ताकि कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचें तो कोई दिक्कत ना हो।आरोपी का रिपोर्ट रात में नेगेटिव आया।इसलिए आज आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

क्या है मामला

डोरंडा थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में रविवार की रात 12 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की गर्दन में लगी थी।जिसका रिम्स में इलाज के चल रहा है। गोली जिलानी कुरैशी ने फैसल कुरैशी नाम के युवक को गोली मारी थी।जिसे गोली लगी फैसल की उम्र 19 साल है। वही गोली मारने वाले जिलानी कुरैशी कीउम्र 22 साल है। गोली उसके गर्दन में जाकर फंस गई, उसे इलाज के लिये तुरंत रिम्स ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।मौके पर डोरंडा थाना की पुलिस पहुंची थी गोली मारने के बाद जिलानी फरार हो गया था।जिसको गोली लगा था उसका बयान लेकर पुलिस कार्यवाही करने में जुटी।