Corona Breaking:झारखण्ड में कोरोना का आक्रमण जारी है,1550 का आंकड़ा पार,आज अभीतक @128 ..

राँची।झारखण्ड में कोरोना का आक्रमण जारी है।10 जून बुधवार रात 9.30 बजे तक 128कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।आंकड़ा राज्य में 1551 है।जिसमें इस जिले से सिमडेगा 31,कोडरमा 12,पलामू 7,हजारीबाग 7,चतरा 5,जमशेदपुर 20,पाकुड 12,लोहरदगा 5 खूँटी 2 सरायकेला2 बोकारो 2,गिरीडीह 19,रामगढ़ 2,चाईबासा 2 कुल 128 कोरोना पॉजिटिव के साथ राज्य में आंकड़ा 1551 हो गया है।

जमशेदपुर में कोरोना मरीजों के आने का सिलसिला जारी है . बुधवार को जमशेदपुर में 20 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है जिसमे 4 बहरागोडा , 1 पोटका , 1 मानगो तथा 1 सोमायडीह के व्यक्ति शामिल हैं . संक्रमित व्यक्तियों में 3 का पुणे , 2 मुम्बई , 1 हरियाणा एवं 1 का गुजरात का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा पूर्व में ही सभी को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया . कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है . वैसे कहीं भी किसी तरह का कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि सारे लोग संस्थागत क्वारंटाइन में थे . इस तरह जमशेदपुर में कुल पोजिटिव केस की संख्या बढ़कर कुल मरीजों की संख्या 200 हो गयी है . कोविड -19 संक्रमण मुक्त होने पर 10 लोगों को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज।

बता दें 09 मई मंगलवार को राज्य में राँची 3,खूंटी 1,रामगढ़ 7,कोडरमा 16,जमशेदपुर 12,चाईबासा 10,गुमला 12,चतरा 6,पलामू 2,लोहरदगा 1,गढवा 2,सरायकेला 8,लातेहार 5,सिमडेगा 8 कुल 93 कोरोना पॉजिटिव मिला था जिससे आंकड़ा 1423 था।