कुत्ता घुमाने पर विवाद:गार्ड ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई,जीजा-साले की मौत…..6 लोग घायल…

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज वारदात हुई।शहर के कृष्णा बाग कॉलोनी इलाके में कुत्तों के घुमाने को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बैंक के गार्ड ने अपने पड़ोसियों पर अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बूंदक से ताबड़तोड़ गोली चला दी।गार्ड ने घर की छत से पहले हवाई फायर किए।फिर अचानक भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां बसा दीं।फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीकांड में जीजा-साले की मौत हो गई। 37 साल के विमल आमचा और 26 साल के राहुल वर्मा की मौत हो गई है। दोनों ही आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजपाल को समझाने की कोशिश कर झगड़ा खत्म करने का प्रयास कर रहे थे।

आरोपी राजपाल सिंह राजावत बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। विवाद में शामिल राजपाल के दोनों बेटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि मृतक विमल आमचा सैलून चलाता था। वहीं राहुल वर्मा प्राइवेट जॉब में था।वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।वारदात में इस्तेमाल किया गया बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर ली गई है। आरोपी और मृतकों के घर आमने-सामने थे।

यह घटना खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में रात 11 बजे की है।जहां बैंक के एक गार्ड ने दहशत मचा दी। कुत्ता घुमाने की मामूली सी बात पर गार्ड ने दनादन गोलियां बरसाई। इसमें पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई। इनके परिवार के छह लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।पुलिस के अनुसार, राहुल (28) पुत्र महेश वर्मा और विमल (35) पुत्र देवकरण अमचा रिश्ते में जीजा-साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। राहुल लसूड़िया क्षेत्र के किसी ऑफिस में काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे गार्ड राजपाल कुत्ता घुमा रहा था।

इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों लड़ने लगे। राहुल के परिवार ने आपत्ति की तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा और राहुल के परिवार के बाकी लोग भी बाहर आ गए। गुस्से में गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। वहां से उसने राहुल, विमल और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं। घायलों में वे लोग भी हैं, जो शोर सुन घरों से बाहर आए थे।