सौतेली माँ ने की बेटे की हत्या, शव को कुएं में फेंका,पुलिस ने सौतेली माँ को किया गिरफ्तार….

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक सौतेली माँ ने बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। यह सनसनीखेज मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव की है। सूचना के अनुसार सौतेली माँ काजल देवी ने पारिवारिक झगड़ा के बाद 12 साल के विवेक कुमार को पहले लोहे की रॉड से पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया।विवेक का भाई सभी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने सौतेली माँ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि छतरपुर थाने के मनहो गांव के लालमोहन यादव ने कुछ वर्ष पहले काजल नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। लालमोहन के पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी अक्सर पहली पत्नी के बेटे विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित करते रहती थी।सोमवार की रात काजल देवी का सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहुत झगड़ा हुआ था। बहस के बाद काजल देवी ने लोहे की रॉड से 12 वर्षीय विवेक की पिटाई कर दी थी। पिटाई में विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आरोप है कि बाद में काजल देवी ने विवेक की गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद काजल देवी ने शव को घर से कुछ दूर पानी के गड्ढे (कुआँ जैसा)में फेंक दिया।वहीं विवेक के छोटे भाई ने मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने छतरपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर छतरपर थाना प्रभारी शेखर कमार के नेतृत्व में पलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि सौतेली माँ ने ही विवेक कुमार की हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा एवं विवेक के कपड़ों को बरामद किया है। हत्या की आरोपी सौतेली माँ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।