चाईबासा:नक्सलियों की साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम,सर्च ऑपरेशन के दौरान आठ किलो का आईईडी बम बरामद…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आठ केजी का एक आईईडी बम शनिवार को बरामद किया गया है। बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी के क्रम में पुलिस को ये कामयाबी मिली है।पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली संगठन प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसे देखते हुए नक्सल ऑपरेशन जारी।

बताया कि पिछले 10 अक्तूबर से गोईलकेरा थानांतर्गत कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र व टोंटो थानांतर्गत हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किए गए अभियान के क्रम में शनिवार को गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आठ केजी का एक आईईडी बम बरामद किया गया है बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एसपी बताया कि नक्सली संगठन प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु, चमन,कांडे,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। लिहाजा इस नक्सली दस्ते के खिलाफ जिला पुलिस पुलिस,कोबरा 209, 203, 205, झारखण्ड जगुआर व सीआरपीएफ 60,197, 157, 174, 193, 134 व 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।इन क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान जारी है।