Breaking:चौक के नामकरण को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता के घर लगाई आग,कांग्रेस नेता के ऊपर आग लगाने का आरोप,मारपीट में कांग्रेस नेता घायल…

राँची:कांके चौक के पास रविवार की शाम अज्ञात उपद्रवियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष सिंह के घर और टिंबर में आग लगा दी गई.आशीष सिंह के द्वारा आग लगाने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ता अजय महतो सहित अज्ञात कई लोगों पर लगाया गया है.आग लगने के बाद मौके पर दमकल वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया.घटना कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।वहीं कांग्रेस नेता मदन महतो मारपीट में घायल हो गए हैं।

चौक के नामकरण को लेकर हुआ था विवाद:-

मिली जानकारी के अनुसार
कांके में चौक के नाम को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ विवाद में एक गुट के लोगों ने वहां एक गुट आशीष सिंह के घर में आग लगा दिया.बता दे कि सही समय पर दमकल गाड़ी पहुँचने से बड़ा हादसा टल गया.पीड़ित परिवार के द्वारा आग लगाने का आरोप कि कदमा निवासी मदन महतो,अजय महतो अन्य 300,400 लोगों पर लगाया है.बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मदन महतो और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष सिंह के बीच लक्ष्मण महतो की मूर्ति को लगाने को लेकर विवाद हुआ था.हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आग लगाने की सही वजह क्या थी.

कई दिनों से चल रहा था विवाद:-

मिली जानकारी के अनुसार कांके में लक्ष्मण महतो की मूर्ति को लगाने को लेकर पिछले कई दिनों से दो गुटों में विवाद चल रहा था.रविवार की देर शाम एक पक्ष के लोगों ने आशीष सिंह के घर पर हमला बोल दिया और परिवार वालों के साथ मारपीट किया. उसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल घर को आग के हवाले कर दिया.मामले की जानकारी मिलते ही इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ दिया है.फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. रांची के सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया

दूसरे पक्ष का आरोप है कि मदन महतो के ऊपर पहले फरसा से हमला किया गया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ता आशीष कुमार सिंह के घर में घुसकर आगजनी कर दी बताया जा रहा है कि मदन महतो की हालत गंभीर बनी हुई है उनका इलाज मेडिका में चल रहा है.