बड़ी खबर: झारखण्ड में फिर मिले 314 नए कोरोना संक्रमित मरीज, सूबे में संक्रमितों की संख्या हुई 7564

राँची। झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है। आज 24 जुलाई शुक्रवार को रात 10 बजे तक 314 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें राँची से 84, बोकारो से 1, चतरा से 1, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 21, गढ़वा से 57, गिरीडीह से 6, गोड्डा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 30, कोडरमा से 17, लोहरदगा से 10, पाकुड़ से 2, पलामू से 3, रामगढ़ से 25, साहेबगंज से 16, सराईकेला से 9, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 11, राज्य में कुल आंकड़े 7564 हुए।

झारखण्ड में 7564 पोजिटिव केस, 4134 सक्रिय केस, 3354 ठीक, 76 मौतें शामिल।

राँची से कुल जांच रिपोर्ट–474
निगेटिव-390
पॉजिटिव-84
रिकवरी – 19

राँची के इन क्षेत्रों से हुई कोरोना मरीजों की पुष्टि,रातू रोड,पिस्का मोड़, बहु बाजार, बरियातू,रातू रोड,मेडिका,पीस रोड, एआरटीटीसी कैंपस बीएसएनएल राँची, दीपाटोली, ओरमांझी, हरमू रोड, कांके, मोरहाबादी, नयासराय, डोरंडा, हेहल, इंद्रपुरी रोड, धुर्वा, अशोक नगर, हटिया ,पुलिस लाइन,कांके थाना, चुटिया थाना,एवं अन्य जगहों से।

बता दें गुरुवार 23 जुलाई को 489 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।जिसमें राँची से 198, बोकारो से 10, चतरा से 6, देवघर से 1, धनबाद से 33, पूर्वी सिंहभूम से 86, गिरीडीह से 6, गोड्डा से 2, गुमला से 4, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 4, कोडरमा से 32, लोहरदगा से 10, पलामू से 22, रामगढ़ से 26, साहेबगंज से 2, सराईकेला से 10, पश्चिमी सिंहभूम से 17,पाकुड 8, राज्य में कुल आंकड़े 7250 हुए थे।