#कोरोना योद्धा:डीएसपी सहित राँची के एक दर्जन पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

राँची।राजधानी राँची में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी राजधानी राँची पुलिस वाले पॉजिटिव मिले।वहीं इनमें एक डीएसपी सहित एक दर्जन पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।राँची के सीनियर एसपी के ऑफिस और आवास समेत सात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा पुलिस लाइन और कांके थाना के 1 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को जो डीएसपी पॉजिटिव मिले हैं उन्होंने हाल में ही आधा दर्जन कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान डीएसपी भी कोरोना संक्रमित हो गए होंगे।सभी संक्रमित को कोविड-19 वार्ड भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।बता दे गुरुवार को 30 पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।