JHARKHAND:राज्य सरकार ने 10 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है…

राँची।राज्य सरकार ने शुक्रवार को 10 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें अधिकांश अधिकारी अभी उपविकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे वहीं कुछ प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी पोस्टिंग की गयी है।चाईबासा डीडीसी के पद पर कार्यरत आदित्य रंजन को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।वहीं प्रतीक्षारत अंजली यादव को गोड्डा का डीडीसी बनाया गया।बता दें कुछ दिन पहले गोड्डा डीसी भोर सिंह यादव बने हैं।राज्यपाल के आदेश के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।

जानें कौन अधिकारी कहां गये…

धनबाद नगर आयुक्त चंद्रमोहन प्रसाद को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है

नगर विकास एवं आवास विभाग के नगरीय प्रशासन निदेशक राजीव रंजन को झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में कार्यरत बंदोबस्त पदाधिकारी नेहा अरोड़ा को नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत माध्वी मिश्रा को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

चाईबासा के उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

गढ़वा के उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को जामताड़ा का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हजारीबाग की विकास आयुक्त जाधव विजय नारायण को नगर विकास एवं आवास विभाग में नगरीय प्रशासन का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत आर राँनीटा को कोडरमा का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पाकुड़ विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत रामनिवास यादव को श्रम आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत अंजली यादव को गोड्डा के उप विकास आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।