Breaking: घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ पिता के दोस्तों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश.

राँची: राजधानी राँची में एक बार फिर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ऐसे सूत्रों के हवाले से ख़बर ये भी है कि नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हुई है, सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड के पास रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म की घटना का अंजाम उस दिया गया जब लड़की घर में अकेली थी।
सूचना है कि आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम देने के बाद लड़की का वीडियो भी बना लिया है. सूचना है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी कोई और नहीं पीड़िता के पिता का दोस्त है. लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद लड़की ने फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की आनन-फानन में लड़की को रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है, हालांकि इस मामले में पुलिस के द्वारा कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है इसका सत्यापन करवा रहे है।पुलिस का ये भी कहना है कि दुष्कर्म की घटना नहीं छेड़छाड़ की गई है।मामले की जांच कर रहे है।

लड़की के माता-पिता गए थे बाहर इसी दौरान आरोपियों ने दिया घटना का अंजाम:-

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के रहने वाली लड़की के माता-पिता सरायकेला जिले के खरसावां गए हुए थे और लड़की अपने घर में अकेली थी इसी दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बना लिया.बताया जा रहा है कि इस आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है वो पीड़ित लड़की के पिता का दोस्त बताया जा रहा है।

लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश:-

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना का अंजाम देने के बाद लड़की ने अपने घर में रखे फिनाइल को पी लिया आनन-फानन में घर वाले के लोगों के द्वारा लड़की को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

सदर डीएसपी ने रिम्स में पहुंचकर मामले की जांच की

सदर डीएसपी ने रिम्स पहुंचकर मामले की जांच की ,उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताये की लड़की अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।लेकिन लड़की की बहन ने बताई की आरोपी ने छेड़छाड़ किया है।आरोपी को पकड़ने की कोशिष में लगे है।सदर डीएसपी ने ये भी बताए कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुई है,लेकिन प्रयास किया था ।

आरोपी गिरफ्तार

सदर डीएसपी के नेतृत्व में आरोपी को रात 11.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।