सरयू राय पर कल्याणी शरण का पलटवार: महिला आयोग को बंद कर दिया जाय?

जमशेदपुर। झारखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कल्याणी शरन ने सरयू राय पर हमला बोला है। श्रीमती शरण ने कहा है कि सरयू राय महान है बड़े नेता है, केवल राज्य ही नहीं बल्कि देश भर में उनका बड़ा नाम है लेकिन उन्हें महिलाओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। श्रीमती कल्याणी शरण ने सरयू राय से पूछा कि क्या महिला आयोग को बंद कर दिया जाए?

क्या है मामला

दरअसल नामकुम की रहने वाली सावित्री देवी नाम की एक महिला सरयू राय पर जमीन हड़पने और सरयू राय द्वारा गुंडो से महिला को धमकी दिलाने की शिकायत लेकर महिला आयोग पहुँची थी जिसपर महिला आयोग ने धमकी वाले मामले को लेकर सरयू राय पर करवाई करने की महिला को भरोसा दिलाया था।

कल्याणी शरण

महिला आयोग निष्पक्ष और सुचारू काम कर रही है

झारखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण ने पूर्व मंत्री सरयू राय पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। श्रीमती शरण ने कहा है कि महिला आयोग को औकात बता देने के बात करने वाले सरयू राय को पहले यह जान लेना चाहिए कि क्या गलत है और क्या सही कहा गया है, लेकिन महिलाओं का अपमान करने का अधिकार उनके पास नहीं है। आयोग अपना काम सुचारू रूप से कर रही है। आगे उन्होंने पूछा कि आयोग को क्या बंद कर दिया जाना चाहिए? सरयू राय को उन्होंने अपना बताया और कहा है कि वे अभिभावक के तौर पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है।