Jharkhand:महुदा थाना क्षेत्र की घटना;पुत्र के सामने नदी में बह गया पिता,मछली पकड़ दोनों लाैट रहे थे घर..

धनबाद।महुदा के दामोदर नदी के कुंजी घाट के पास मछली पकड़ कर घर लाैटने के दौरान तोपचांची प्रखंड के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के केशपुर गांव निवासी टिंकू हांसदा नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उस व्यक्ति का पता नहीं चल सका। घटना के समय टिंकू अपने दोस्त और पुत्र के साथ नदी पार रहा था। इसी दाैरान टिंकू पानी में बह गया।

मिली जानकारी अनुसार तोपचांची प्रखण्ड के हरिहरपुर थाना अन्तर्गत केशलपुर (जत्रीटाँड़ टोला) निवासी 40 वर्षीय टींकू हांसदा शुक्रवार की शाम कुंजी घाट में अपने दोस्त रामजीत हांसदा और 12 वर्षीय पुत्र प्रकाश हाँसदा के साथ नदी पार कर मछली पकड़ने आया था। मछली पकड़ कर वापस जाने के क्रम में तीनों एक साथ नदी पार कर रहे थे। उसका पुत्र और दोस्त नदी पार कर गए। जबकि वह पीछे रह गया और नदी के बीच में ही डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रात होने पर वे लोग चले गये। सुबह लोगों को सुचना मिली तो खोजबीन करने के लिए फिर से नदी घाट आये। खोजबीन शुरु किया परन्तु कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद महुदा पुलिस को सुचना दी गई है। मृतक बोकारो जिला के सेक्टर 11 में गेरेज चलाता था। वह सप्ताह में दो-तीन दिन मछली पकड़ने आता था। घटना के समय जब टिंकू पानी में डूब रहा था उस समय उसका पुत्र देखता रहा है। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया।