राँची पुलिस में बड़ा एक्शन: लंबे समय से एक ही इलाके में जमे टाइगर मोबाइल जवानों का तबादला

 

राँची। शहर और जिले में गश्त व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राँची पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है।एसएसपी के कार्यालय से जारी आदेश के तहत विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में संचालित टाईगर मोबाइल में लंबे समय से एक ही कार्यक्षेत्र में जमे पुलिस पदाधिकारियों और आरक्षियों का तबादला कर दिया गया है।आदेश के अनुसार, यह प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और आरक्षियों को बिना देर किए अपने नए टाईगर मोबाइल कार्यक्षेत्र में योगदान देने और संबंधित थाना प्रभारी के अधीन ड्यूटी संभालने का निर्देश दिया गया है।इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केंद्र,राँची को सौंपी गई है।

क्लिक करें:CamScanner 12-11-2026 22.30

गश्त व्यवस्था में क्यों होता है यह बदलाव:

शहर के अलग-अलग इलाकों में टाईगर मोबाइल की टीमें तेजी से मौके पर पहुंचने और स्थानीय गश्त को मजबूत करने का काम करती हैं।लंबे समय तक एक ही जगह रहने पर कई बार ड्यूटी की एकरसता आ जाती है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर नियमित अंतराल या आवश्यकता के अनुसार कर्मियों की कार्यक्षेत्र बदलकर प्रतिनियुक्ति की जाती है।

प्रमुख थानों और इलाकों में नई तैनाती:

-जारी सूची में टाईगर-01 से टाईगर-63 तक विभिन्न यूनिटों के कार्यक्षेत्र और उनमें तैनात कर्मियों का विवरण दिया गया है. प्रमुख बदलावों में कुछ अहम हिस्से इस प्रकार हैं।

-अरगोड़ा और बरियातु: अरगोड़ा के अशोक नगर, वास्तु विहार, हरमू हाउसिंग कॉलोनी और बसंत विहार जैसे इलाकों के साथ-साथ बरियातु के मोराबादी, हरिहर सिंह रोड, रिम्स के पीछे और करमटोली क्षेत्रों में नए अधिकारी-कर्मी लगाए गए हैं।

-चुटिया और डोरण्डा: चुटिया क्षेत्र के बिग बाजार, सुजाता चौक, रेलवे स्टेशन, बहु बाजार व मेन रोड तथा डोरण्डा के मेकॉन, एयरपोर्ट रोड, पत्थर रोड और पारसटोली जैसे इलाकों में नई प्रतिनियुक्तियां की गई हैं।

-कोतवाली और लालपुर: शहर के व्यस्ततम हिस्सों जैसे कचहरी चौक, मेन रोड, सर्जना चौक, न्यूक्लियस मॉल, हरिओम टावर और मोराबादी मैदान के आसपास भी नई टीमों को जिम्मेदारी दी गई है।

-अन्य थाना व ओपी क्षेत्र: गोन्दा, धुर्वा, जगन्नाथपुर, लोअर बाजार, पंडरा ओपी, सदर, सुखदेवनगर, तुपुदाना ओपी, नगड़ी, खेलगांव, पुंदाग ओपी, रातु और नामकुम क्षेत्रों की टाईगर मोबाइल यूनिटों में भी फेरबदल किया गया है।

error: Content is protected !!