गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का शूटर अफजल अंसारी एटीएस के हत्थे चढ़ा…..

राँची।झारखण्ड के धनबाद में सक्रिय प्रिंस खान गिरोह का शूटर अफजल अंसारी गिरफ्तार हुआ है।मंगलवार को झारखण्ड एटीएस ने पलामू और धनबाद पुलिस के सहयोग से अफजल को पलामू से गिरफ्तार किया हैं।अफजल मूल रूप से पलामू जिले के मनातु थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

धनबाद में बमबारी और गोलीबारी की घटना में शामिल था अफजल

धनबाद जिले में बीते एक जून तोपचांची थाना क्षेत्र शान-ए-पंजाब होटल पर बमबारी की घटना हुई थी।इसके अलावा बीते दस जुलाई को
गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के बिहारी लाल चौधरी के शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर गोली फायरिंग की घटना में शामिल था। इन दोनों घटना को अंजाम देने के लिए अफजल अंसारी को प्रिंस खान ने 3.5 लाख रूपया दिया था। अफजल को पलामू जिले के मनातू थाना काण्ड सं-45 / 2016 में कोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले में 20 वर्षों की सजा सुनाई गई है।