शादी के 8 दिन बाद पत्नी गायब,पत्नी को ढूंढ़ने में लगा है पति,थाना में शिकायत दर्ज कराया गया

हजारीबाग।शादी के एक सप्ताह बाद पत्नी भाग गई।अब पति नई नवेली पत्नी की खोज में लगा है।ये मामला जिले के चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर निवासी समीर कुमार तुरी उर्फ अबोध तुरी की पत्नी लक्ष्मी कुमारी शादी के आठवें दिन देर रात करीब 2 बजे अचानक गायब हो गई। इस संबंध में पति समीर ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।समीर द्वारा दिये आवेदन मे लिखा है कि 9 मई 2021 को गोरहर निवासी दशरथ तुरी की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ था।

17 मई की रात 2 बजे पत्नी लक्ष्मी घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।वहीं समीर के चाचा रामदेव तूरी ने बताया कि दुल्हन लक्ष्मी कुमारी के फुफेरा भाई दिलीप तुरी से मोबाइल पर बात करने पर बताया कि गोरहर का ही किसी युवक के साथ दुल्हन भागी है। उन्होंने कहा कि 10 हजार रुपया खर्च करने पर दुल्हन का पता चल जाएगा। वही दशरथ तुरी का मोबाइल पर बात करने पर बताया कि बेटी का खोजबीन में लगे हुए है।अब तक मामला समझ मे नहीं आया है आखिर 2 बजे रात में क्यों भाग गई।या किसी ने भगाकर ले गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं पति पत्नी को ढूढने में लगे हैं।आशंका ये भी जताया जा रहा है।कहीं पत्नी का पहले से किसी से प्रेम सम्बन्ध हो सकता है।इसलिए मौका देखकर प्रेमी संग भाग गई हो।

साभार:-