गुमला:तीन बच्चों की माँ से दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी युवक गिरफ्तार,भेजा जेल

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में तीन बच्चों की माँ के साथ दुष्कर्म करने में असफल होने पर आरोपी युवक ने महिला की जमकर पिटाई कर दी।पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी युवक रघुनाथपुर गांव निवासी अरविंद टोप्पो 20 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया गया कि पीड़ित महिला की उम्र 40 वर्ष है।पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को वह घर पर अकेली थी।तभी गांव का अरविंद टोप्पो उसके घर आया।अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने करने की कोशिश की।महिला ने इसका विरोध किया।दुष्कर्म करने में असफल होने पर युवक ने महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।किसी प्रकार महिला अपने घर से बाहर निकली और अपनी जान बचायी। महिला ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।