राँची के आजाद बस्ती में बूचड़खाना हटाने पहुंचा बुलडोजर, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, भारी पुलिस बल तैनात
राँची।लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती-पत्थलकुदवा रोड में शनिवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब बंद पड़े बूचड़खाने को हटाने के लिए राँची नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। निगम की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
विरोध के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और रोड ब्लॉक जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
नगर निगम की टीम बूचड़खाने को हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद है, जबकि स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

