राजधानी राँची के होटल सनराइज रेसीडेन्सी में जिस्म का धंधा…. पुलिस की बड़ी रेड, मैनेजर समेत 9 चढ़े पुलिस के हत्थे…

राँची।राजधानी राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। अहिरटोली स्थित ‘होटल सनराइज रेसीडेन्सी’ (एसबीआइ पास) में लंबे समय से चल रहे इस घिनौने धंधे की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। आसपास के निवासियों और समाज पर पड़ रहे इसके दुष्प्रभाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया।

13 अगस्त 2026 की देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापेमारी दल ने होटल पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लड़कों, पांच लड़कियों और होटल के मैनेजर को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों धर दबोचा।

पूछताछ में बड़ा खुलासा और मामला दर्ज

प्रारंभिक पूछताछ के क्रम में यह बात खुलकर सामने आई कि होटल मालिक की शह पर अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में काण्ड संख्या 176/2026 (दिनांक 14/08/2026) दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292, 61(2), 3(5) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मौके से मोबाइल फोन: 09 अदद,नकद राशि: ₹8,700/-अन्य: कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

उज्जवल मण्डल (उम्र 30 वर्ष) – पिता: नदयानन्द मण्डल, निवासी: आकद्वारा, थाना निरसा, जिला धनबाद (होटल सनराइज रेसीडेन्सी का मैनेजर)

शुभम मण्डल (उम्र 28 वर्ष) – पिता: छोटेलाल मण्डल, निवासी: हतमा दादुल घाट, थाना गोन्दा, जिला रांची
सुनील कुमार नायक (उम्र 29 वर्ष) – पिता: ललित नारायण, निवासी: चट्टी बरियातू, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग
अमित कुमार (उम्र 28 वर्ष) – पिता: लालदेव नायक, निवासी: चट्टी बरियातू, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग
ईशानी मण्डल उर्फ बिलकीस खातून (उम्र 25 वर्ष) – पिता: नूर इस्लाम मण्डल उर्फ नूर इस्लाम शेख, निवासी: मीरापोलासी, थाना कालीगंज, जिला नादिया (पश्चिम बंगाल)
संगीता साहा – निवासी: सालेपुर, थाना बारबीपुर, जिला साउथ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)
नदिता पाईक (उम्र 21 वर्ष) – पिता: सुखुरंजन पाईक, निवासी: न्यू टाउन सी०डी० ब्लॉक, स्ट्रीट नं- 164, थाना न्यू टाउन, जिला हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
प्रियंका दास (उम्र 31 वर्ष) – पिता: अनिल देवनाथ, निवासी: बेहाला, ठाकुर पुरुक, थाना हरिदेवपुर, जिला साउथ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)
आँचल कुमारी बेहरा (उम्र 19 वर्ष) – पिता: जितेन्द्र बेहरा, निवासी: नन्दनगर, भूईयाडीह, ग्वालाटोली, एग्रीको, लिट्टी चौक के पास, जमशेदपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस सफल अभियान में सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली), सदर कार्यपालक दण्डाधिकारी मो० जफर हसनात, कोतवाली थाना प्रभारी पु०नि० सनोज कुमार चौधरी, पु०अ०नि० मीनेकेतन कुमार, पु०अ०नि० मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी पु०अ०नि० रेणुका टूडू एवं सशस्त्र बल के जवान मुस्तैद रहे।
कल 14 अगस्त को लालपुर इलाके में एक गेस्ट हाऊस में भी तीन युवती सहित पांच धराया था।पढ़ें खबर..

