Ranchi: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, बंगाल की तीन युवतियां और दो पुरुष गिरफ्तार,मुख्य दलाल राजन फरार…

 

राँची। राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। ईस्ट जेल रोड स्थित ईस्ट लैंड गेस्ट हाउस में करीब 3 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों और दो युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य दलाल बताया जा रहा राजन कुमार पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों पुरुषों की पहचान गेस्ट हाउस संचालक सौरभ और एक ग्राहक हर्ष के रूप में हुई है। तीनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई हैं।

गेस्ट हाउस में ठहराई जाती थीं युवतियां
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया है कि युवतियों को गेस्ट हाउस में ठहराया जाता था। ग्राहक की बुकिंग मिलने के बाद उन्हें कार से बताए गए स्थान पर भेजा जाता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस पूरे इंतजाम में राजन कुमार की अहम भूमिका थी।राजन पर युवतियों को गेस्ट हाउस में ठहराने और बुकिंग मिलने पर उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप है। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान वह मौके से फरार होने में सफल रहा। अब पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पांच मोबाइल से खुल सकते हैं कई राज
पुलिस ने मौके से बरामद पांच मोबाइल फोन को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल जानकारी से कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों और ग्राहकों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिल सकती है।

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि ईस्ट लैंड गेस्ट हाउस में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इस नेटवर्क में राजन के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस गेस्ट हाउस में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध बुकिंग की भी जानकारी जुटा सकती है।

थानेदार की लिखित बयान पर केस दर्ज
मामले में लालपुर थाना के थानेदार रूपेश सिंह की लिखित सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गेस्ट हाउस संचालक सौरभ,एक ग्राहक हर्ष ,तीन युवतियों और फरार दलाल राजन कुमार को आरोपी बनाया गया है।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब फरार राजन कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दबिश तेज कर दी गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का चर्चित सरगना राजन कई दिनों से गेस्ट हाउस में आना जाना कर रहा है।कई लड़कियां भी साथ मे लेकर आता जाता है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गेस्ट हाउस में छापेमारी की।जहां एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।वहीं दो लड़कियां भी अन्य युवक के साथ कमरे में मौजूद थी।लेकिन पुलिस के आने से कुछ मिनट पहले ही कई युवक/ग्राहक भाग निकला।वही दलाल भी भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने बंगाल की तीन युवतियां, एक ग्राहक जो खूँटी का है और गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है।

राजधानी में गेस्ट हाउसों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।आसपास के लोगों ने पुलिस से मांग किया है कि अन्य गेस्ट हाउस और लॉज में भी कार्रवाई की जाए।ऐसे गतिविधियां कई लॉज और गेस्ट हाउस में चल रहा है।

error: Content is protected !!