अवैध संबंध बना मौत की वजह…सूरज की हत्या से मचा हड़कंप, दो बहनें गिरफ्तार

 

गोड्डा। जिले के महागामा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर सूरज कुमार राय की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक और मुख्य आरोपी मीला देवी के बीच पूर्व से अवैध संबंध था। पुलिस के अनुसार, संबंध खत्म करने के बावजूद किशोर लगातार आरोपी महिला से मिलने का प्रयास कर रहा था और इसी विवाद ने कथित तौर पर खूनी रूप ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात सूरज आरोपी महिला के घर पहुंचा था। आरोप है कि इसके बाद मीला देवी ने अपनी बहन सुगनी देवी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और रात के अंधेरे में शव को गौरीकिता-रघुनाथपुर स्थित पुल के पास ले जाकर छोड़ दिया।

अगले दिन शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान तरडीहा गांव निवासी सूरज कुमार राय के रूप में हुई। मामले में महागामा थाना कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया।

अवैध संबंध खत्म करना चाहती थी आरोपी, लेकिन…
पुलिस के अनुसार, मृतक और मीला देवी के बीच पहले से अवैध संबंध था। कुछ माह पूर्व मीला देवी ने सूरज से मिलना-जुलना और फोन पर बातचीत बंद कर दी थी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सूरज लगातार उससे संपर्क करने और मिलने की कोशिश करता रहा। इसी घटनाक्रम के बाद 9 अगस्त को उसके आरोपी के घर पहुंचने की बात सामने आई है।

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
विशेष अनुसंधान टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, एक जोड़ी चप्पल और कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल किया गया गमछा बरामद किया है। इन साक्ष्यों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच की जा रही है।

दो महिलाएं गिरफ्तार
मामले में मीला देवी (34), पति सोनू राय, ग्राम मिल्की, थाना कहलगांव, जिला भागलपुर और सुगनी देवी (30), पति मोहन राय, ग्राम गोडिया, थाना महागामा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

error: Content is protected !!