Jharkhand:सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में शादी समारोह से नाबालिक को अगवा कर जंगल में ले जाकर किया सामुहिक दुष्कर्म,दोनों आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा।झारखण्ड में फिर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हुई है।एक तरफ सामाज शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में लीन है। दुसरी तरफ सामाज के आसुरी प्रवृत्ति के लोग सामाज को कंलकित करने में लगे हैं। ऐसा हीं एक मामला कुरडेग थाना क्षेत्र से आया।यहाँ सामाज के दो दरिंदो ने एक नाबालिग की इज्जत तार तार कर दिया।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।डीएसपी सहदेव साव से मिली जानकारी के अनुसार कुरडेग थाना में 25 अक्टूबर को कांड संख्या 28/20 में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के आरोपी मो आकिब अंसारी पिता जाकिर हुसैन और मो मेराज अंसारी उर्फ सोनु पिता एजाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।डीएसपी सहदेव साव ने बताया कि पुलिस प्रयासरत है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

पीड़िता शादी समारोह में भाग लेने गई थी

बताया जा रहा है कि लड़की शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई हुई थी इसी बीच दोनों युवकों ने उसे शादी समारोह से अगवा कर लिया था और तब डबनीनिपानी जंगल में उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में परिजनों ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी और इसकी सूचना रात को ही पुलिस को दे दी थी।पुलिस रातभर खोजबीन करते रही ।इसी बीच रात में ही दोनों को पकड़ लिया था। बाद में कड़ाई से पूछताछ पर लड़कों ने लड़की की जानकारी दी।जिसके बाद उसे डबनीपानी जंगल से बरामद किया गया।

एसपी घटना स्थल पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के साथ एसपी डॉ शम्स तबरेज ने घटना स्थल पर जानकारी लेने के लिए स्वयं जाकर घटनास्थल पर पूछताछ किया ।साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ इस प्रकार जघन्य ने अपराध करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट:विकास साहू सिमडेगा