Jharkhand:ऑटो पलटने से युवक की मौत,बड़कागांव अपनी बहन के ससुराल जा रहा था,शुभ मुहूर्त हाेने की वजह से बहन की विदाई कराकर मायके लाना था,इससे पहले ही ये हादसा हो गया।

रामगढ़।हजारीबाग के जोभिया घाटी में सोमवार को ऑटो के पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक रामगढ़ से बड़कागांव अपनी बहन के ससुराल जा रहा था। शुभ मुहूर्त हाेने की वजह से बहन की विदाई कराकर मायके लाना था। पर इससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित जोभिया घाटी की है।मृतक की पहचान विमल कुमार (25) के रूप में की गई। वो रामगढ़ के भुरकुंडा स्थित लारी गांव का रहने वाला था। बहन को मायके लाने के लिए विमल ने ऑटो को बुक किया था। ऑटो जैसे ही जोभिया घाटी पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो चालक और विमल जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने विमल को मृत घोषित कर दिया।इधर दुर्घटना की समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया ।खुशी के मौके पर दुःखद खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।