Jharkhand:पूर्व सचिवालयकर्मी के पुत्र-पुत्री की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या,दोनों भाई बहन का शव गड्ढे और डोभा से बरामद किया,परिजनों का आरोप पुलिस को अनहोनी की आशंका की सूचना दी लेकिन त्वरित कार्यवाई नहीं हुई।

अगवा के बाद पूर्व सचिवालयकर्मी के पुत्र-पुत्री की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, दोनो भाई-बहन दसई करमा पर्व मनाने पैत्रृक गांव कोटामाटी आएं थे।

घटना के पीछे आपसी रंजिश की संभावना

गुमला।रविवार की देर रात पूर्व सचिवालयकर्मी बिरेंद्र भगत के पुत्र संजीव भगत (30) व पुत्री ममता कुमारी (20) की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंदरी नवाटोली बाजार टांड़ के समीप हुई। दोनो भाई-बहन अपने बलेनो कार से लोहरदगा की ओर जा रहें थे।

बताया जा रहा कि घाघरा व कोटामाटी गांव के बीच अज्ञात अपराधियों ने मृतक का वाहन रूकवा कर दोनो भाई-बहन का अगवा कर अपने बेलोरो में बैठा कर चुंदरी नवाटोली बाजारटांड़ के समीप ले गये और फिर दोनो की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।और ममता के शव को एक डोभा में फेक दिया था। वहीं संजीव का शव एक गड्ढे में से बरामद किया गया।

आपसी रंजिश का मामला

इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही गुमला के पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दनन, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार व थाना प्रभारी सुधीर साहु घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। मिली जानकारी के अनुसार संजीव अपनी दोनो बहनों ममता व संगीता के साथ अपने पैत्रृक गांव कोटामाटी दसई करमा पर्व मनाने के लिए आया था। फिर संगीता को वहीं छोड़ कर संजीव व ममता अपने बलेनो गाड़ी से वर्तमान घर नवाडीह पाड़हा जिला लोहरदगा के लिए निकल पड़ें। इसी दौरान दोनो का अपहरण कर लिया गया।

बलेनो कार कुसुमटोली के पास

बलेनो रूक्की कुसुमटोली के समीप एक गड्ढे में पड़ी मिली। मृतक के पिता बिरेंद्र भगत पूर्व सचिवालय कर्मी हैं और माता शिक्षिका हैं। चाचा बालकिशुन भगत भी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे और दोनो शवों का शिनाख्त किया।उन्होंने बताया कि हत्या के पूर्व संजीव का मोबाईल पर किसी से कहासुनी हुई थी। उनलोगों को भी किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। तब उन्होंने लोहरदगा थाना में लिखित शिकायत की। वहां की पुलिस ने घाघरा थाना का मोबाईल नंबर थमा दिया। यहां की पुलिस ने यदि त्वरित कार्रवाई करते हुए घाघरा पुलिस को सूचित किया होता तो यह घटना टल सकती थी।उन्होंने घाघरा थाना प्रभारी को भी फोन किया। मगर उन्होंने हमारा कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसा प्रतीत होता है कि लोहरदगा से ही अपराधी पीछा करते हुए आयें थे और मौका देख कर दोनो की अगवा करने के बाद हत्या कर दी। ममता राँची में बीए की छात्रा थी।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं पुरे ईलाके में भाई-बहन की हत्या से सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार युवती के साथ कुछ हुआ है या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।मिली जानकारी अनुसार राँची से डॉग स्क्वायड टीम घटना स्थल पर पहुँची है,जाँच जारी है।