साहिबगंज का सनसनीखेज सच: बेसहारा नाबालिग को ‘मनोहर’ बनकर फंसाया, सिंदूर दान करते ही खुल गई मनौव्वर की पोल…आरोपी गिरफ्तार..

​साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां प्यार के नाम पर धोखे और फरेब का एक खौफनाक खेल खेला जा रहा था, लेकिन एक मंदिर कमेटी की सूझबूझ ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। एक युवक ने अपनी असली मजहबी पहचान छिपाकर एक नाबालिग हिंदू लड़की को अपनी जाल में फंसाया, मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भी भरा, मगर कानून के शिकंजे से नहीं बच सका। साहिबगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​यह पूरी साजिश साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में रची जा रही थी। बरहेट संताली मोमिन टोला के रहने वाले अब्दुल अंसारी के बेटे मनौव्वर अंसारी ने रांगा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अपना निशाना बनाया। दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। मनौव्वर ने कभी लड़की को भनक तक नहीं लगने दी कि वह कौन है। उसने खुद को ‘मनोहर’ बताया और हिंदू नाम का मुखौटा पहनकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा।

​इस फरेब का घड़ा तब फूटा जब बुधवार को आरोपी युवक नाबालिग को अपनी स्कूटी पर बैठाकर प्रसिद्ध शिवगादी मंदिर ले गया। वहां उसने बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज का नाटक करते हुए नाबालिग की मांग में सिंदूर भर दिया। लेकिन, मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को युवक की हरकतों पर शक हो गया। उन्होंने बिना देर किए इसकी जानकारी शिवगादी मंदिर प्रबंधन समिति को दी।

​सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी तुरंत एक्शन में आई और तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज देखते ही मामले की खौफनाक सच्चाई सामने आ गई। कमेटी ने तुरंत बरहेट थाना पुलिस को फोन घुमाया। पुलिस ने भी बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और आरोपी मनौव्वर को रंगे हाथों धर दबोचा। जब पुलिस ने आरोपी की स्कूटी की तलाशी ली, तो वहां से एक बुर्का बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नाबालिग लड़की की पहचान छिपाने और सफर के दौरान लोगों की नजरों से बचाने के लिए उसे जबरन बुर्का पहनाता था।

​इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 15 जुलाई को नाबालिग लड़की बरहेट स्थित अपने स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन दोपहर में परिवार को इस खौफनाक सच का पता चला। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं था;इससे पहले 29 जून को भी मनौव्वर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर राँची ले गया था, जहां उसने नाबालिग को बंधक जैसी स्थिति में रखकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है और तीन बहनों वाले इस बेसहारा परिवार का खर्च उसके मामा उठाते थे। आरोपी ने लड़की की इसी मजबूरी और खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया।

​बरहेट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मनौव्वर अंसारी को गुरुवार को साहिबगंज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सीधे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता को उसकी मां और मामा की मौजूदगी में कोर्ट लाया गया, जहां मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!