राजधानी राँची में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में करीब आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार,कारवाई जारी…

​राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ लटमा इलाके की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस सनसनीखेज मामले में राँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है और वारदात में शामिल सभी 6 आरोपियों को धर-दबोचा है।इस मामले में सम्भवतः पुलिस आज खुलासा कर सकती है।

​यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब दोनों पीड़ितों में से एक लड़की किसी तरह हौसला दिखाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही। वहाँ से भागने के बाद उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को अपने साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तुपुदाना एंसिलरी स्थित भगवान होटल के पीछे से दूसरी नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया।

​पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए इस घिनौनी वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है और उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO) और सामूहिक दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।आगे की कार्रवाई जारी है।

खबर अपडेट जारी है…

error: Content is protected !!