अपने अदम्य साहस और वीरता से भारत माँ की आन बान शान रखने वाले वीर सैनिकों को सम्मान: संजय सेठ

राँची। राँची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद संजय सेठ ने आज राँची के हमारे वीर सैनिक आशुतोष कुमार सिंह मानसरोवर नगर (पुंदाग) निवासी जो गलवान घाटी में अपनी वीरता का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ाते हुए घायल हो गए थे, आज उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर हाल जाना। इस अवसर पर श्री सेठ ने उन्हें शॉल ओढा कर सम्मानित किया। गलवान घाटी में राँची के वीर सपूत चीनी सैनिकों के दांत खट्टे करते हुए बुरी तरह घायल हो गए थे। वह अभी घर पर स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। हमारे वीर सैनिक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा हमें भारत माता के संतान होने का गर्व है। उन्होंने कहा अगर डॉक्टर परमिट करेगा तो मैं अभी सरहद पर जाकर भारत मां की सेवा के लिए तैयार हूँ। सेना जब चाहेगी मैं देश सेवा के लिए तैयार हूँ।

सांसद श्री सेठ ने कहा कि आज हमें वीर सैनिकों को सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा सेना के अदम्य साहस पराक्रम और बलिदान की याद दिलाती है। अपने कर्तव्यों के पालन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदो को नमन करता हूँ। आज हमारे वीर सैनिकों के कारण ही हम चैन की नींद सो पाते हैं। प्रधान मंत्री मोदी जी ने भी आज मन की बात में ऐसे वीर सैनिकों को याद करते हुए उनकी वीर गाथा को नमन किया है। भाजपा सांसद श्री सेठ ने कहा कि आप जैसे वीर सपूतों को जन्म देने वाली माता पिता को भी नमन करता हूँ। झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से आपका अभिनंदन है। आप जल्द स्वस्थ हो भगवान से ऐसी कामना करता हूँ।