खूंटी में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आ रही XUV 700 ने बस को मारी जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

​खूंटी। खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर तोरपा से आगे एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी 700 (XUV 700) कार ने एक यात्री बस में सीधी टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक्सयूवी कार बुरी तरह से पिचक गई और उसके परखच्चे उड़ गए।बताया जाता है कि कार ने पहले बाइक सवार को मारी टक्कर।जिससे बाइक की मौके पर मौत हो गई।उसके बाद बस में टक्कर मारी।

​कार सवारों की हालत नाजुक: इस खौफनाक हादसे में एक्सयूवी में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गाड़ी की स्थिति देखकर ही घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।कार और बस की इस आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इधर, मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस या अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तोरपा थाना को इस भीषण हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही तोरपा पुलिस की टीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया है और सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने व मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!