जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर 2 लाख का इनाम घोषित, सुराग देने वाले को मिलेगा कैश रिवॉर्ड…

जमशेदपुर।चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पुलिस ने चौतरफा जाल बिछा दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) का भारी-भरकम नकद इनाम घोषित किया गया है।
यह मामला बिष्टुपुर थाना काण्ड सं०-84/2026 से जुड़ा हुआ है, जो दिनांक 28.06.2026 को दर्ज किया गया था। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद गंभीर धाराओं 115(2), 117(2), 118(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 61(2), 109(1), 132, 121(1), 121(2), 3(5) BNS) के तहत मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से ही शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से जारी इस आधिकारिक आदेश के बाद पुलिस की स्पेशल टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पहचानें अपराधी को (विवरण):
नाम: विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा
पिता का नाम: रविन्द्र नाथ मंडल
स्थायी पता: ग्राम-धातकीडीह, पो०-डुडरा, थाना-गम्हरिया, जिला-सरायकेला-खरसावाँ
नाम और पता रखा जाएगा पूरी तरह ‘टॉप सीक्रेट’
जमशेदपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस खूंखार आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की छोटी या बड़ी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस प्रशासन ने साफ तौर पर आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और उसे किसी भी कानूनी पचड़े में नहीं डाला जाएगा।
यदि आपको इस अपराधी के छिपे होने या इसके मूवमेंट के बारे में कोई भी सुराग मिले, तो आप तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
पुलिस अधीक्षक नगर (City SP), जमशेदपुर: 9471190203
पुलिस उपाधीक्षक (DSP), सी०सी०आर०, जमशेदपुर: 9431706486
पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, बिष्टुपुर, जमशेदपुर: 9431706497
पुलिस कंट्रोल रूम, जमशेदपुर: 0657-2431030 / 2431028

