राँची से भागकर दिल्ली पहुँच गया था आश्विन…राँची पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया

 

राँची।ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत अब बच्चों और अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।झारखण्ड की राजधानी राँची में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद मानसिक तनाव में आए 15 वर्षीय किशोर आश्विन आनंद उर्फ आशु घर छोड़कर चला गया। हालांकि,राँची के एसएसपी राकेश रंजन निर्देश पर राँची पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी टीम की सहायता से उसे दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार,राँची के बरियातु इलाके निवासी आश्विन आनंद ऑनलाइन गेम ‘STAKE’ खेलने का आदी था। गेम में लगातार पैसे हारने और बढ़ते आर्थिक नुकसान के कारण वह तनाव में रहने लगा था। इसी मानसिक दबाव में वह 24 मई को बिना किसी को बताए घर से निकल गया।परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद राँची के सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। वैज्ञानिक साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को किशोर के दिल्ली में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों, मोबाइल उपयोग और स्क्रीन टाइम पर नजर रखें। साथ ही बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलावों को गंभीरता से लें और उन्हें डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति जागरूक करें।बच्चों को मानसिक दवाब ज्यादा ना दें।बच्चे घर से अकेले निकले तो उस पर निगरानी जरूर करें।

 

बता दें सदर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हो गए थे और अपने स्तर पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।सुमन कुमार राय के पुत्र आश्वीन आनंद उर्फ आसू, जो संत थॉमस स्कूल धुर्वा का छात्र है, 24 मई को दिन करीब 11:40 बजे घर से बिना बताए निकल गया। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा है। परिजनों ने बताया कि बच्चे की काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लापता छात्र का हुलिया गोरा रंग, उस समय उसने उजला टी-शर्ट, स्काई ब्लू जींस और उजला चप्पल पहन रखा था।

 

error: Content is protected !!