Ranchi:चुटिया से लापता युवक को पुलिस ने 6 घंटे में सकुशल बरामद किया

 

राँची।राँची के चुटिया इलाके से लापता हुए युवक को पुलिस ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। युवक की पहचान उत्तम कुमार आलोक (लगभग 38 वर्ष) दुमका जिले के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह चुटिया स्थित संत मेंही आश्रम से अचानक लापता हो गया था। मामले की सूचना चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर को शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मिली,जिसके बाद चुटिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में चुटिया पुलिस ने तत्काल युवक की तलाश शुरू कर दी।

लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने रात करीब 8 बजे युवक को बरामद कर लिया। युवक के सकुशल मिलने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फ़ोन पर युवक के गायब होने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस की चार टीमों को खोजबीन में लगाया।करीब 6 घन्टे की तलाशी के बाद युवक को बरामद किया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

बताया जाता है कि जिस वक्त युवक को बरामद किया उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।लावारिस हालत में राँची रेलवे कॉलोनी के पास फ्लाईओवर निर्माण स्थल के बगल से बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!