खूंटी:तोरपा और कर्रा में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले में दो नाबालिग बेटियों को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है.।

​पहला सनसनीखेज मामला तोरपा थाना क्षेत्र के उयुर गांव से सामने आया है।जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। इस शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई और प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 22 मई 2026 को तोरपा थाना कांड संख्या-29/26 दर्ज किया। जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-69 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा-4 लगाई गई है।

वहीं दूसरा मामला कर्रा थाना क्षेत्र के तस्की कठरटोली का है। यहां भी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।पीड़िता के परिजनों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कर्रा थाना कांड संख्या-38/26 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा-64(i)/96/351(2) और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दोनों मामलों पर एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया है।एसपी ने बताया कि कर्रा थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आते ही तोरपा डीएसपी और थाना प्रभारी को कार्य पर लगाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष महली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं,तोरपा थाना से सूचना मिली कि एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ नाजायज संबंध बनाए गए। जिससे उसका गर्भपात हुआ और बच्चे की मौत हो गई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नित्यानंद कुमार को कोरला से धर-बबोचा। दोनों ही मामलों में शामिल आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!