तेज रफ्तार टेलर पलटी, तीन-चार पेड़ों को रौंदते हुए सड़क से 10फीट दूर जा गिरी

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नावामुंडी थाना क्षेत्र के लोके साई गांव के समीप अहले सुबह एक तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि राजस्थान से जिप्सम आस्क लोड कर बड़ा जामदा की ओर जा रही टेलर (नंबर PB 05 AL 9893) अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे तीन से चार पेड़ों को जोरदार टक्कर मारते हुए करीब 10 फीट दूर जाकर पलट गई।हादसा इतना भयावह था कि दो बड़े पेड़ बीच से दो टुकड़ों में बंट गए। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टेलर के ड्राइवर और खलासी भी बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार टेलर काफी तेज गति में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के कई घंटे बाद तक वाहन घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। दोपहर करीब 2 बजे तक भी दुर्घटनाग्रस्त टेलर को हटाया नहीं जा सका था।घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।

error: Content is protected !!