बोकारो:चाय दुकान पर चाय पी रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने मार दी गोली,घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया,जांच में जुटी है पुलिस..
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में सेक्टर-1 स्थित श्री राम मंदिर मार्केट में रविवार की रात लगभग 10 बजे के आसपास एक चाय दुकान पर चाय पी रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी।चाय पी रहे युवक के पैर में गोली लगी।गोली मारने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक भाग निकले।घायल व्यक्ति का नाम जयराम प्रसाद (45 वर्ष) है।चास थाना क्षेत्र के नदुआ स्थान का रहने वाला है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर तुरंत सिटी डीएसपी आलोक रंजन और बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास पहुंचे।घायल युवक को पीसीआर वैन से इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भिजवाया।युवक खतरे से बाहर है।अस्पताल में इलाजरत हैं।वहीं, गोली मारने वाले युवक की पहचान सेक्टर 1 निवासी भूट्टू के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार जयराम सेक्टर वन श्री राम मंदिर मार्केट के समीप फुटपाथ पर अपने तीन-चार दोस्तों के साथ चाय पी रहा था।इसी दौरान भूट्टू एक बाइक पर सवार अपने एक दोस्त के साथ वहां आया।चाय पी रहे जयराम पर गोली चला दी। गोली जयराम के पैर में लगी और जय राम गिर गया।इससे वहां अफरा तफरी मच गई। बाइक सवार गोली मारने के बाद फरार हो गया।बताया जाता है कि पीड़ित और गोली चलाने वाला दोनों आपस में परिचित है।दोनों जमीन के धंधे से जुड़े हैं। किसी बात को लेकर के दोनों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी।रविवार को जैसे ही भूट्टू को पता चला कि जयराम श्री राम मंदिर मार्केट में चाय पी रहा है। वहां पहुंचकर जयराम के पैर में गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी तहकीकात कर रही है।सिटी डीएसपी श्री रंजन ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। अपराधी हर हाल में गिरफ्तार होंगे।छापेमारी शुरू कर दी गई है।

