हजारीबाग: ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार और बाइक भी जब्त…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए तस्करों पास से करीब 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद किया गया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ सदर अमित आनंद ने प्रेसवार्ता में दी।

बताया कि एसपी अमन कुमार को तस्करों के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी।सूचना सत्यापन के बाद एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिब्राल्टर हाउस दीपूगढ़ा के पास छापेमारी की और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन कुमार, संदीप कुमार दांगी, और सौरभ कुमार दांगी के रूप में हुई है।ये सभी फिलहाल चतरा निवासी अपने मामा कमल दांगी के घर पर रह रहे थे।

एसडीपीओ सदर अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से सौरभ कुमार दांगी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।उसके खिलाफ पहले से ही गिद्धौर थाना और कटकमसांडी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।कोर्रा थाना में इस संदर्भ में कांड संख्या 81/2026 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!