पाकुड़:नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस के हत्थे चढ़ा सात आरोपी…
पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें दो आरोपी नाबालिग है गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी ने बताया कि बीती 16 मई की रात लगभग 8.30 बजे महेशपुर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग को युवकों ने जबरन उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दूसरे दिन आज रविवार को पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस के साथ साझा की।
सुचना मिलते ही पुलिस ने कांड अंकित किया और एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।गठित टीम में शामिल पुलिस अधिकारियो एवं जवानों ने छापेमारी की और कांड में शामिल अविनाश सोरेन, बबूटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेम्ब्रम, कार्तिक मुर्मू एवं दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिसिया पूछताछ में सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पकड़े गए पांच बालिग अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।
एसआईटी में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक अजय महतो, अजय कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार महतो, श्रीचांद किस्कू शामिल रहे।

