Ranchi:मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार…रामनवमी के दिन गायब किया था दो दर्जन से अधिक मोबाइल..
राँची।रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान पॉकेट से मोबाइल उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय था। रामनवमी के दिन राँची के चुटिया थाना क्षेत्र से 25 मोबाइल फोन गायब हो गए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल गायब करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि चुटिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत 27 मार्च को रामनवमी पर्व को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों से जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोगों में से कुछ लोगों के भीड़ में मोबाइल फोन गुम हो गए,जब इस संबंध में चुटिया थाना में शिकायत दर्ज की गई और जांच शुरू हुई तो जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के चोरों के द्वारा तपोवन मंदिर में शामिल जुलूस और विभिन्न जुलूसों से मोबाइल फोन की चोरी की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
सिटी एसपी ने बताया कि मोबाइल गायब होने के सबंध में जांच के क्रम में राँची रेलवे स्टेशन के आसपास सघन जांच और पूछताछ की गई थी।जांच के क्रम में 3 संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई।पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में रहते हैं और विभिन्न शहरों में जाकर भीड़ वाले इलाके में शामिल होकर मोबाइल फोन की चोरी करते हैं और पश्चिम बंगाल में जाकर चोरी के फोन बेच देते हैं।इस संबंध में चुटिया थाना कांड सं0-38/26, 31.03.2026, धारा-112/317 (5)/3(5) भा.न्या.सं. दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के 16 मोबाइल बरामद किए हैं।वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पूरी कार्रवाई चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर के नेतृत्व में हुई है।जिसमें चुटिया थाना के सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार,जितेंद्र मिश्रा,भवेश कुमार,निरंजन महतो और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी-
भागीरथ सिंह, उम्र 23 वर्ष, थाना आरसा, जिला-पुरुलिया, पश्चिम बंगाल।
सूरज सिंह उम्र-19 वर्ष पे० राजू सिंह सा० पिघाटी, थाना आरसा, जिला-पुरूलिया, पश्चिम बंगाल।
कृष्णा माली, उम्र-19 साल, थाना, किच्छा कोतवाली, जिला- रूद्रपुर, उतराखंड।

