पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर कुबेर और अफजल को लाया गया राँची…कुबेर ने किया बड़ा खुलासा..प्रिंस खान ने बना रखा अपराधियों का ‘स्लीपर सेल’..
राँची।अपराधी प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों की गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल कुख्यात अपराधी अमन सिंह उर्फ कुबेर और अफजल को धनबाद से राँची लाया है।दोनों का इलाज धनबाद में चल रहा था।मुठभेड़ में घायल होने के बाद सभी आरोपियों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया था।रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राँची एयरपोर्ट थाना की पुलिस धनबाद पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को राँची लाया गया।राँची लाने के बाद गुप्त स्थान पर दोनों अपराधियों से देर रात तक पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ की है।दोनों से पूछताछ जारी है।दोनों को सम्भवतः आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पूछताछ में कुबेर और अफजल ने प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है।भगौड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह में शामिल और साथियों के नाम व ठिकाने की जानकारी दी है।इसके आधार पर एसएसपी राकेश रंजन में निर्देश पर राँची पुलिस की स्पेशल टीम कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।सूत्रों की माने तो कई ऐसे नाम शामिल है जो कुबेर की गिरफ्तारी के बाद शहर छोड़कर फरार हो गया है।सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी की भय से सभी दूसरे राज्य में शरण लिया है।इसकी जानकारी के बाद विशेष टीम बिहार,यूपी,बैंगलोर सहित झारखण्ड के कई जिले की पुलिस से संपर्क स्थापित कर राँची पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। साथ ही फरार गुर्गों के परिजन पर भी दबिश बढ़ाया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार रहने की स्थिति में जल्द ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि पूछताछ ने कुबेर ने कई खुलासा किया है।उसने पुलिस को बताया कि जब वे सुजीत सिन्हा गिरोह में शामिल हुआ था तो राहुल ने ही उसे प्रिंस खान गिरोह के साथ काम करने कहा और फिर दोनों गिरोह के लिए काम करना शुरू कर दिया।सूत्रों के अनुसार कुबेर ने पुलिस के समक्ष बड़ा खुलासा किया है।बताया है कि भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान झारखण्ड में अपराधियों का स्लीपर सेल बना रखा है।इस स्लीपर सेल शामिल अपराधी एक दूसरे को नहीं जानता है।स्लीपर सेल का जिमा झारखण्ड में चार पांच लोगों मिला है।जिसमें कुबेर,राहुल,अफजल सहित अन्य शामिल है।इन्ही अपराधियों के द्वारा प्रिंस खान के आदेश के बाद अन्य अपराधियों को एक्टिव किया जाता है।
सूत्रों की माने तो पुलिस पूछताछ में कुबेर ने बताया ज्यादातर नशेड़ी किस्म और बेरोजगार युवक को गिरोह में शामिल करता है।जिससे गोलीबारी कराया जाता है।इसे बाइक और हथियार देकर गोलीबारी करवाता है और इन्हें पांच से दस हजार दिया जाता है।ये सभी अपराधियों को कमान मुख्य शूटर को दिया जाता है।पैसा भी उसी के माध्यम से गोलीबारी करने वाले गुर्गे तक पहुंचाया जाता है।
बता दें गिरोह के द्वारा एक करोड़ की रंगदारी के लिए बीते 7 मार्च को चार की संख्या में आए अपराधियों ने राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित टीटास रेस्टोरेंट के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।उसके बाद राँची पुलिस ने धनबाद में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 मार्च की सुबह कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए। इनमें से दो को गोली लगी थी, जबकि एक का पैर भागने के दौरान टूट गया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।वहीं धनबाद पुलिस ने अपराधी विक्की डोम को जेल भेज दिया।जबकि कुबेर और अफजल को राँची पुलिस रविवार की शाम में कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर राँची पहुँची और दोनो से पूछताछ शुरू हुई।टीटास रेस्टोरेंट गोलीबारी मामला में अबतक आधा दर्जन अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।आगे की कार्रवाई जारी है।
नोट:इस खबर का विस्तृत अपडेट दूसरे एपिसोड में किया जाएगा।

