मॉर्निंग वाक कर रहे रेलकर्मी को पड़ा दिल का दौरा, मौत के बाद रेलकर्मियों ने किया अस्पताल का घेराव

 

सरायकेला। झारखण्ड में दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत सरायकेला के सीनी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में कार्यरत 35 वर्षीय रेलकर्मी श्रीकांत कुमार का मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ये घटना आज बुधवार की सुबह छह बजे के आसपास की है। घटना के बाद जल्दबाजी में श्रीकांत कुमार को तुरंत इलाज के लिए सीनी रेल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।मृतक रेलकर्मी बिहार के रहने वाले थे। इंजीनियरिंग वर्क शॉप में पोस्टिंग के बाद वो अपनी पत्नी और तीन वर्ष की बेटी के साथ रहते थे। उनके निधन से रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

घटना के बाद रेलकर्मी आक्रोशित हो गए और रेल इंजीनियरिंग वर्क शॉप सहित डिप्युटी चीफ के कार्यालय का घेराव कर दिया है रेल कर्मियों का कहना है कि सीनी रेल अस्पताल में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां सिर्फ एक डॉक्टर रहते हैं जो सुबह आठ बजे आते है और तीन बजे तक रहते हैं।साथ ही चिकित्सक जमशेदपुर से आते हैं ट्रेन लेट होने पर लेट से आते हैं।साथ ही यह भी बताया कि इमरजेंसी में अस्पताल में कुछ भी सुविधा नहीं है।सीनी में स्वास्थ्य व्यवस्था से आक्रोशित रेलकर्मियों ने डीआरएम के आने की मांग कर रहे थे।

रेलकर्मियों का कहना था कि जब तक अस्पताल चिकित्सकों की 24 घंटे उपस्थिति का ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक घेराव जारी रहेगा और शव को भी उठने नहीं दिया जाएगा। रेलकर्मियों ने बताया कि मॉर्निंग वर्क करते समय जब दिल का दौरा पड़ा तो साथी कर्मियों द्वारा पम्पिंग कर होश में लाया गया था लेकिन सही समय मे इलाज नही मिलने और ऑक्सीजन नही मिलने से निधन हो गया है।

error: Content is protected !!