महिला को जिंदा जलाने का प्रयास,महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है,राँची में चल रहा है इलाज..

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।यह घटना जिला के चरही थाना क्षेत्र के उंटमरवा गांव की जहां बीते शनिवार देर शाम को एक शादीशुदा महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया है।महिला को तत्काल इलाज के लिए राँची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग पीड़िता के घर किराए पर मकान लेने पहुंचे थे।इस दौरान महिला का इन लोगों के साथ विवाद हुआ,जिसके बाद आरोपियों ने महिला को आग के हवाले कर दिया।इस घटना में तीन आरोपियों के मुख्य नाम सामने आया है।जिसमें उंटमरवा निवासी चंद्रधन सिंह के पोता हिमांशु है,इसके अलावा पीड़िता की ननद हरजीत कौर और गौरव का नाम प्रमुख है। बताया जा रहा है कि हिमांशु और गौरव महिला से अपने मकान को किराए में लगाने की मांग की। जहां महिला द्वारा मना किए जाने पर तीनों ने मिलकर महिला पर माचिस की तीली फेंक दी,जिससे महिला के कपड़ों पर आग लग गई।

इधर महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।परिजनों ने बताया कि पीड़िता द्वारा शोर मचाने के बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।आग के लपट उठते देख लोगों ने पीड़िता को बचाने की कोशिश की।लेकिन तब तक महिला की शरीर काफी हद तक जल चुका था।पीड़िता को पहले हज़ारीबाग सदर ले जाया गया, जहां चिकित्सों ने बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया।

वहीं, चरही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि महिला का अबतक बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।