Ranchi:धुर्वा में गूंजी शहनाई, 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल,खबरों के अलावे ‘न्यूज वेव’ की सामाजिक पहल,बांटे उपहार…
राँची।कहते हैं कि जब नेक इरादे और निस्वार्थ सेवा का मिलन होता है, तो समाज की तस्वीर बदल जाती है।कुछ ऐसा ही भावुक और गौरवशाली दृश्य राजधानी राँची के धुर्वा में देखने को मिला, जहां जनहित सेवा ट्रस्ट और न्यूज वेव झारखण्ड की साझी पहल ने न केवल 72 जोड़ों का घर बसाया, बल्कि मजहब की दीवारों को गिराकर इंसानियत का एक नया अध्याय लिख दिया।

इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह की सबसे खूबसूरत तस्वीर वह थी, जब एक ओर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू कन्याओं के फेरे हो रहे थे, तो दूसरी ओर इस्लामी रवायतों के साथ निकाह की रस्में अदा की जा रही थीं।आयोजन में शामिल 72 जोड़ों में से 23 मुस्लिम महिलाएं और अन्य हिंदू समाज की बेटियां शामिल थीं। यह नजारा राँची के लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक समरसता की एक ऐसी मिसाल था, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दे रही है।
पत्रकारिता का धर्म केवल खबरें दिखाना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आंसू पोंछना भी है। इसी संकल्प को दोहराते हुए झारखण्ड का उभरता न्यूज वेव झारखण्ड की पूरी टीम इस आयोजन में एक सक्रिय भागीदार के रूप में शामिल हुई।
सार्थक उपस्थिति: न्यूज वेव झारखण्ड के मालिक सह मुख्य संपादक सौरव सिंह,श्रुति सिंह,झारखण्ड के जाने माने पत्रकार विनीत उपाध्याय,पत्रकार ऋत्तिक सिंह और कुमार रोहित ने न केवल व्यवस्थाओं में हाथ बंटाया, बल्कि नवविवाहित जोड़ों का उत्साहवर्धन भी किया और न्यूज वेव द्वारा समारोह में उपस्थित महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। जब टीम के सदस्यों ने उपहार भेंट किए, तो वहां मौजूद महिलाओं की आंखों में कृतज्ञता और चेहरे पर मुस्कान तैर गई।
वरिष्ठों का मार्गदर्शन: इस पुनीत कार्य में वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र गिरी,रोहित सिंह और समाजसेवी वसीम अकरम सहित अन्य गण्यमान की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
बता दें जनहित सेवा ट्रस्ट की संस्थापिका रेनू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हर जोड़े को घरेलू उपयोग का जरूरी सामान दिया गया ताकि वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सम्मान के साथ कर सकें।विदाई के समय माहौल अत्यंत भावुक हो गया। अपनी बेटियों को विदा करते माता-पिता के मन में यह संतोष साफ दिख रहा था कि समाज उनकी खुशियों के लिए साथ खड़ा है।
कार्यक्रम के अंत में मौजूद प्रबुद्ध जनों और परिवारों ने न्यूज वेव झारखण्ड की इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि आज के दौर में जब समाज बंटा हुआ नजर आता है, तब न्यूज वेव जैसे संस्थान ने यह साबित कर दिया है कि मानवता और प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है। न्यूज वेव झारखण्ड के मालिक सौरभ सिंह और श्रुति सिंह ने कहा कि हम केवल समाचारों के माध्यम नहीं, बल्कि हम जरूरतमंद लोगों का सुख-दुख के साथी हैं, यही हमारी पहचान है और यही हमारा वादा है।आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यो के लिए हमारी संस्थान हमेशा आगे कार्य करती रहेगी।

